फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सभासद पति उपेंद्र की मौत मामले में अनिल के बाद दूधनाथ मणि के करीब पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
- दूसरे अभियुक्त के नजदीक पुलिस, जगह-जगह दे रही दबिश
विज्ञापन

- अनिल मणि से पूछताछ में नहीं मिली कोई विशेष सफलता
- दोनों अज्ञात की पहचान में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। जिले के बैतालपुर नगर पंचायत के सभासद पति के हत्या के मामले में पुलिस ने एक नामजद हत्याभियुक्त को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। पुलिस दूसरे आरोपी दूधनाथ के करीब पहुंचने का दावा कर रही है। पुलिस उसे शीघ्र गिरफ्तारी करने का दावा कर रही है। वहीं अज्ञात की पहचान में पुलिस जुटी हुई है।
बैतालपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13 की सभासद संगीता देवी के पति उपेंद्र सिंह (35) की 2 जुलाई को दावत से लौटने के बाद तबीयत खराब हो गई थी। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से लखनऊ पीजीआई लेकर जाते समय रास्ते में मौत हो गई थी। दावत में पति उपेंद्र को जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगाते हुए सभासद संगीता देवी ने बरारी प्रथम निवासी दूधनाथ मणि, अनिल मणि समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दिया था। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (1), 123 के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। हत्याभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज सभासद संगीता देवी ने सोमवार को अपने समर्थकों के साथ बैतालपुर पुलिस चौकी के सामने देवरिया-गोरखपुर मुख्य मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एडीएम और एएसपी ने शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन देते हुए जाम खुलवाया था। गौरी बाजार थानाध्यक्ष दिनेश मिश्र ने बताया कि सभासद पति उपेंद्र सिंह की हत्या के आरोपी अनिल मणि को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद बुधवार को उनके पूछताछ की। पूछताछ में कुछ विशेष जानकारी नहीं मिली। इसके बाद अनिल को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने दूसरे नामजद दूधनाथ मणि को शीघ्र गिरफ्तार कर लेने का दावा कर रही है। पुलिस ने कहा कि दोनों अज्ञात की पहचान भी की जा रही है। जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें