फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पत्नी से विवाद के बाद फंदा लगाकर दे दी जान

Sun, 07 Sep 2025 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गौरी बाजार। ग्राम भटौली बुजुर्ग निवासी 27 वर्षीय विक्रम पासी ने शनिवार की दोपहर में पत्नी से विवाद के बाद कमरे में छत मेंे लगे पाइप से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। एक दिन पहले ही वह बाहर से कमाकर घर लौटा था।
जानकारी के अनुसार, भटौली बुजुर्ग निवासी विक्रम पासी पुत्र शंकर पासी कुछ महीने पहले बाहर कमाने गया था। बताया जाता है कि किसी बात पर पत्नी से कहासुनी हुई। दोपहर करीब दो बजे जब घर के लोग बाहर बैठे थे, उसी दौरान उसने फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर के लोग जब अंदर आए तो विक्रांत को फंदे से लटका देखकर उनके होश उड़ गए। परिजन शव उतारकर सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
पत्नी मुन्नी देवी व पिता शंकर पासी का रो-रो कर बुरा हाल है। रवि की दो संतानों में आयुष (6) और परी (4) की है। थानाध्यक्ष रणजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें