सलेमपुर। लार थाना क्षेत्र के चौमुखा गांव निवासी बलीराम गुप्ता मंगलवार को पत्नी सरिता को लेकर बाजार करने सलेमपुर आए। बाजार करने के बाद पत्नी को लेकर चेरो रोड में रहने वाली अपनी बहन के घर चले गए। वहां किसी बात पर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया।
मामला इतना बढ़ गया कि उसकी पत्नी नाराज होकर अपने मायके चली गई और जहर खा लिया। इससे उसकी हालत गंभीर हो गई। मायके और ससुराल के लोगों आनन-फानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। कोतवाल दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि मामला संज्ञान में है। संवाद