फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: फौजी परिवार को 10 साल के संघर्षाें के बाद मिला रास्ता

Sun, 16 Nov 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। 10 साल से अपने घर के रास्ते के लिए संघर्ष कर रहे फौजी परिवार की मेहनत आखिरकार रंग लाई। रविवार को फौजी परिवार को घर जाने का रास्ता मिल गया। तहसील प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जा हटाया। इसके बाद ग्राम पंचायत ने रास्ते पर मिट्टी का कार्य शुरू करा दिया। मेदनापुर के शर्मा टोला निवासी भैरो शर्मा भारतीय थल सेना में हैं। उनके पिता मिथिलेश शर्मा और भाई धर्मेन्द्र शर्मा भी सेना में सेवा दे चुके हैं। तीन पीढ़ी से भारतीय सेना में रहने वाले परिवार के घर जाने वाले रास्ते पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था। इसको लेकर वह तहसील से लेकर डीएम कार्यालय तक चक्कर लगा चुके थे।
विज्ञापन

सेना में कार्यरत भैरो शर्मा छुट्टी लेकर घर आने पर तहसील से कई बार अवैध कब्जा हटाने की मांग की लेकिन कोई ठोस पहल नहीं हो सकी। चकरोड पर पैमाइश के बाद भी अवैध कब्जा नहीं हटाने पर वह न्याय के लिए दर-दर भटक रहे थे। अमर उजाला ने इस खबर को 15 अक्तूबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद तहसील प्रशासन हरकत में आया। एसडीएम हरिशंकर लाल ने बताया कि मेदनापुर में चकमार्ग पर वर्षों से विवाद बना था।
रविवार को राजस्व निरीक्षक बैरिस्टर चतुर्वेदी, परमानंद यादव, रवि पटेल, लेखपाल भोला यादव, उदयप्रताप शर्मा, अखिलेश यादव ने अगल बगल के किसानों की सहमति के बाद रास्ता दुरुस्त करा दिया। ग्राम प्रधान मनोज यादव ने कहा कि तहसील प्रशासन की ओर से विवादित मार्ग से अतिक्रमण हटाने के बाद मिट्टी गिराने का काम तत्काल शुरू करा कर रास्ता बना दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें