फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आईएमए अध्यक्ष बने डॉ. संजीव और नवेंदु सचिव

Sun, 16 Nov 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
आईएमए की बैठक में चुने गए नए पदा​धिकारी, फोटो जागरुक पाठक
विज्ञापन
देवरिया। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की वार्षिक सामान्य सभा की बैठक शनिवार की देर शाम राघव नगर के होटल में हुई। इसमें नई कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। इसमें वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. संजीव अग्रवाल को नए सत्र के लिए अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

सचिव पद पर प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. नवेंन्दु राय, उपाध्यक्ष पद पर डॉ. संतोष कुमार आनंद, कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. अरविंद मिश्रा, सह सचिव डॉ. रवि जायसवाल व डॉ. करण अरोरा चुने गए। आईएमए के सदस्य देर शाम राघव नगर के होटल में एकत्रित हुए। इसमें वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. विनोद राय, डॉ. एचसी अरोड़ा, निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. भरत उपाध्यय व सचिव डॉ. नवेंन्दु राय, डॉ. अरविंद कुमार मिश्र, डॉ. अनिरुद्ध सिंह व डॉ.विनोद राय, डॉ विपिन बिहारी शुक्ला, डॉ नरेंद्र गुप्ता, डॉ शमसुल आजम, डॉ एच. सी. अरोरा की देख रेख में चुनाव शुरू हुआ। सभी चिकित्सकों ने एकमत से अध्यक्ष पद पर डॉ. संजीव अग्रवाल व सचिव पद पर डॉ. नवेंन्दु राय का नाम प्रस्तावित किया। इसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया।
निवर्तमान अध्यक्ष डॉ भरत उपाध्याय ने देवरिया कॉन 2025 के आईएमए द्वारा आयोजन में मुख्य रूप से योगदान करने वाले चिकित्सक डॉक्टर वरेश नागरथ, डॉ अरविंद मिश्रा, डॉ प्रमोद त्रिपाठी, डॉक्टर दिव्या त्रिपाठी, डॉक्टर पवन त्रिपाठी, डॉ संजीव अग्रवाल, डॉ उमाकांत पांडेय माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें