फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नायब तहसीलदार की कार्यशैली से नाराज अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Mon, 15 Jun 2026 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- एसडीएम सदर को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन



देवरिया। सदर तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने सोमवार को तहसील में प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने गौरी बाजार के नायब तहसीलदार रत्नेश यादव पर न्यायालय में विधि विरुद्ध और मनमाने तरीके से कार्य करने का आरोप लगाते हुए उनके कोर्ट के अनिश्चितकालीन बहिष्कार का ऐलान किया।

अध्यक्ष युगल किशोर तिवारी ने कहा कि नायब तहसीलदार द्वारा पत्रावलियों के निस्तारण में कानूनी प्रक्रियाओं की लगातार अनदेखी की जा रही है और मनमाने ढंग से आदेश पारित किए जा रहे हैं। इससे वादकारियों और अधिवक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) सदर प्रवीण कुमार से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। इसके माध्यम से वकीलों ने मांग की है कि नायब तहसीलदार की विवादित कार्यप्रणाली पर तुरंत रोक लगाई जाए। अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक नायब तहसीलदार गौरीबाजार रत्नेश यादव अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं करते और पत्रावलियों में विधि विरुद्ध कार्य करना बंद नहीं करते, तब तक उनके न्यायालय का बहिष्कार पूरी तरह से जारी रहेगा। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष सामंत कुमार मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें