तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारी को शपथ दिलाते जिला अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा फोटो संवाद
रुद्रपुर। तहसील बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अधिवक्ता भवन में सोमवार को शपथ ली। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा ने निर्वाचित अध्यक्ष सत्यानंद पांडेय, महामंत्री विनोद कुमार पाठक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामेश्वर मणि, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज शुक्ला, कनिष्ठ मंत्री कृष्णमूर्ति मणि, कोषाध्यक्ष शशि भूषण मिश्रा और मीडिया प्रभारी सत्य प्रकाश गुप्त को शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा ने कहा कि बार और बेंच की गरिमा बचाने में पीठासीन अधिकारी और अधिवक्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। जरूरतमंदों को नैसर्गिक न्याय दिलाने के लिए अधिवक्ताओं को न्यायालय के संचालन में पूरा सहयोग देना चाहिए। राष्ट्र निर्माण में अधिवक्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण रही है। वह संविधान एवं कानून का रखवाला होता है। उन्होंने नई कमेटी को अधिवक्ता हितों की लड़ाई में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष फणींद्र नाथ पांडेय ने रुद्रपुर में ग्राम न्यायालय और विधि लाइब्रेरी की स्थापना की मांग की।