फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबाॅल : सिवान ने देवरिया को 3-1 से हराया

Tue, 06 Jan 2026 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज/भलुअनी। क्षेत्र के बहोर धनौती और नगर स्थित एसके इंटर कॉलेज खेल मैदान में राज्यस्तरीय फुटबाॅल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। सोमवार को बहोर में खेले गए उद्घाटन मैच में सिवान ने 3-1 से देवरिया को, जबकि एसके इंटर काॅलेज में लार ने बैतालपुर को 2-1 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष उमाशंकर सिंह विशेन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया। पहले हाफ में बैतालपुर के खिलाड़ी जर्सी नंबर छह ने एक गोल दाग अपनी टीम काे बढ़त दिलाया।
दूसरे हाफ में लार के जर्सी नंबर चार ने गोल दाग मैच बराबर किया। मैच के आखिरी क्षणों में लार के जर्सी नंबर नौ ने गोल दाग जीत सुनिश्चित किया।
दूसरी ओर भलुअनी के बहोर डॉ. कमलेश और अंकुर मिश्र ने उद्घाटन मैच का शुभारंभ किया। पहले हाफ में सिवान के रोहित, मुकेश, जबकि देवरिया ने एक-एक गोल किया।
दूसरे हाफ के आखिरी दौर में सिवान के विवेक यादव ने एक और गोल दागकर टीम को विजय दिला दिया।
मैच के रेफरी मकसूद अली, दिलीप मद्धेशिया, रमेश विश्वकर्मा, राधेश्याम यादव, स्कोरर राकेश मद्धेशिया, बबलू रहे। इस मौके पर काजू तिवारी, मैनेजर तिवारी, केशव तिवारी, गिरिजेश सिंह, बबलू यादव, रविप्रताप सिंह, जाकिर अंसारी, सीताराम विश्वकर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें