देवरिया। सदर तहसील बार एसोसिएशन ने मंगलवार को सदर तहसील में प्रदर्शन किया। अधिवक्ता बरहज तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ता बिजेंद्र सिंह के निधन पर आक्रोशित थे। अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन के बाद सदर तहसीलदार को ज्ञापन देकर बरहज एसडीएम व लक्ष्मीपुर के लेखपाल और राजस्व निरीक्षक व ग्राम प्रधान के खिलाफ विधिक कार्रवाई करने की मांग किया।
तहसील बार एसोसिएशन देवरिया के अध्यक्ष युगुल किशोर तिवारी के नेतृत्व में डॉ राजेंद्र बाबू तहसील बार एसोसिएशन देवरिया के सभागार में बैठक हुई। इसमें बरहज तहसील के अधिवक्ता विजेंद्र कुमार सिंह के ग्राम लक्ष्मीपुर के खेत में बनी चकनाली पर जबरन आरसीसी सड़क निर्माण कार्य के दौरान अधिवक्ता को धमकाने वाले लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। बैठक में बरहज एसडीएम, लक्ष्मीपुर के लेखपाल, राजस्व निरीक्षक, लक्ष्मीपुर के ग्राम प्रधान राजेश यादव व उनके दोनों लड़के और उनके रिश्तेदार के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करते हुए तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की गई। अधिवक्ताओं ने कहा कि अगर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के द्वारा जल्द से जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो तहसील बार एसोसिएशन देवरिया उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
इस बीच अगर कोई अप्रिय घटना घटती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की होगी। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष सामंत कुमार मिश्र आदि उपस्थित रहे।