अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन, न्यायिक कार्य विरत रहे
सलेमपुर। तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने सोमवार को तहसील गेट पर प्रदर्शन किया। वे कुंडौली गांव निवासी अधिवक्ता गोरख नाथ सिंह के परिवार वालों के साथ हुई वारदात की प्राथमिकी दर्ज करने की मांग कर रहे थे। इस मुद्दे पर अधिवक्ता न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर रहे हैं।
अधिवक्ताओं ने मईल एसओ के विरोध में नारेबाजी की। आरोप है कि मईल एसओ अधिवक्ता गोरखनाथ सिंह का मुकदमा दर्ज नहीं कर रहे हैं। अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक मईल पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं करती है, हम लोग न्यायिक कार्य का बहिष्कार करेंगे। अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष बैजनाथ पांडेय ने की व संचालन सचिव देवेंद्र दुबे ने किया। इस दौरान रामनरायन लाल, गोपाल पांडेय, रामाश्रय मिश्र, अमरनाथ मिश्र, प्रमोद तिवारी, बृजेश मिश्र, शशि भूषण तिवारी, रमेश सिंह, चंद्र भूषण तिवारी, मृगेंद्र कुमार मिश्र, अशोक मिश्र, प्रमोद श्रीवास्तव, संजय गुप्त, शशि भूषण द्विवेदी, संतोष मिश्र, हबीब अहमद, विरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।