फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डीएम के स्थानांतरण होने तक अधिवक्ता पीछे हटने को तैयार नहीं

विज्ञापन
डीएम के स्थानांतरण की मांग को लेकर प्रदर्शन करते अ​धिवक्ता संवाद
विज्ञापन
- चक्का जामकर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिलाधिकारी व अधिवक्ताओं के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सिंहासन गिरि, जिला कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मिश्र व दी कलक्ट्रेट सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामचीज यादव के नेतृत्व में शनिवार को अधिवक्ताओं ने सिविल कोर्ट व कलक्ट्रेट परिसर होते हुए सिविल लाइन रोड पर प्रदर्शन किया। साथ ही कचहरी चौराहे को आधे घंटे तक सड़क जाम कर कर प्रदर्शन किया।

अधिवक्ता 19 जून से आंदोलन कर रहे हैं। संघ के अध्यक्ष सिंहासन गिरि के साथ जिलाधिकारी द्वारा अमर्यादित आचरण व जिले में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर जिले के समस्त अधिवक्ता संगठन न्यायिक कार्य से विरत रहे।कलक्ट्रेट परिसर में धरने को संबोधित करते हुए अध्यक्ष सिंहासन गिरि ने कहा कि सरकार और इसके नुमाइंदे यदि भ्रष्ट जिलाधिकारी को जिले में बनाए रखते हैं तो जिले के अधिवक्ता न्यायिक कार्य नहीं करेंगे तथा जिलाधिकारी के स्थानांतरण तक धरना-प्रदर्शन जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक जुलाई को संघ भवन पर दोपहर दो बजे से प्रदेश भर के अधिवक्ता संगठनों की महापंचायत होगी तथा उसी दिन आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा। अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री तथा उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के अध्यक्ष से दो दिन में मिलेगा तथा संपूर्ण तथ्यों से अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग करेगा।धरना में पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद्र राव, सुशील मिश्र, विद्यासागर मिश्र, ओम हरिहर मिश्र, सचिव अजय उपाध्याय, आनंद किशोर मिश्र, पूर्व सचिव मनोज कुमार मिश्र, संजय सिंह, प्रेम नारायण मणि त्रिपाठी, अधिवक्ता दिवाकर शुक्ल, विकास राय, परशुराम तिवारी, ऋषिराज मिश्र, अर्जुन यादव, आदर्श मिश्र, अरविंद पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें