देवरिया। जिला कारागार में बंद पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर से लखनऊ से आए उनके अधिवक्ता दीपक कुमार ने जेल में मुलाकात की। उन्होंने पूर्व आईजी से केस के सिलसिले में बातचीत की। पूर्व आईजी के खिलाफ गोमती नगर विस्तार थाने में दर्ज प्राथमिकी प्रकरण में सीजेएम कोर्ट लखनऊ में 12 फरवरी को सुनवाई होनी है।
पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर पुरवां इंडस्ट्रियल एरिया में पत्नी के नाम में हेरफेर कर जमीन आवंटन मामले में 11 दिसंबर 2025 से जिला कारागार में बंद है। इस मामले की पैरवी कर रहे अधिवक्ता प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि अमिताभ ठाकुर के खिलाफ जनवरी में गोमती नगर विस्तार थाने में जालसाजी और धोखाधड़ी समेत विभिन्न आरोपों में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस मामले में लखनऊ सीजेएम कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दाखिल की गई है, जिसकी सुनवाई 12 फरवरी को होनी है। इस मामले की लखनऊ में पैरवी अधिवक्ता दीपक कुमार कर रहे हैं, जिन्होंने मंगलवार को देवरिया जिला कारागार पहुंचकर अमिताभ ठाकुर से केस के संबंध में विचार विमर्श किया। इसके बाद वह वापस लखनऊ चले गए।