देवरिया। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही और बैठक से अनुपस्थित रहने पर बीडीओ भागलपुर को प्रतिकूल प्रविष्टि तथा आरओ पथरदेवा को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार शनिवार को में हुई समीक्षा बैठक में डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बूथ दिवस पर प्राप्त फॉर्म-6 की ऑफलाइन और ऑनलाइन प्रविष्टि में तेजी लाएं।
निर्धारित लक्ष्य को हर हाल में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि रविवार को भी बूथ दिवस आयोजित होगा।
डीएम ने एईआरओ, बीडीओ, बीईओ आदि अधिकारियों को गंभीरता से जिम्मेदारी निभाने के लिए कहा। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद