फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Thu, 19 Feb 2026 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। नगर पंचायत रामपुर कारखाना में सुंदरीकरण कार्य के लिए सुभाष चौक से बहरामपुर मोड़ तक सड़क के दोनों किनारे स्थित दुकानों व पटरी पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हुई। बुधवार को पांच दुकानों के सामने से अतिक्रमण हटा। अभियान के दौरान 20 से अधिक दुकानदार प्रभावित हुए।
विज्ञापन

इस कार्रवाई से व्यापारियों ने नाराजगी जताई। बुधवार को नगर पंचायत प्रशासन ने बुलडोजर चलवाकर जनता इंटर कॉलेज की तरफ स्थित दुकानों को तोड़वाया। हालांकि इस कार्रवाई का दुकानदार विरोध कर रहे हैं। दुकानदारों का आरोप है कि मानक की अनदेखी कर कार्रवाई की जा रही है। दो दिन पूर्व कुछ व्यापारियों ने बुलडोजर रुकवा दिया था। डीएम से हस्तक्षेप की मांग की गई थी।
इससे तीन दिन तक अभियान रुका रहा। इसके बाद बुधवार को पुनः कार्रवाई करते हुए नगर पंचायत ने पांच दुकानों को ध्वस्त कर दिया। व्यापारियों का कहना है कि पूर्व में राजस्व विभाग द्वारा कराई गई पैमाइश से हटकर अतिक्रमण हटाया जा रहा है। आक्रोश जताने वालों में व्यापारी रविंद्र नाथ शुक्ला, राजकुमार मिश्रा, फिरोज आलम, राधेश्याम शर्मा व रणजीत विश्वकर्मा शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें