फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: त्योहारों के मद्देनजर प्रशासन सख्त... शांति बनाए रखने की अपील

Wed, 25 Feb 2026 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। होली, पवित्र माह रमजान और ईद के त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन सख्त है। इसको लेकर कलक्ट्रेट सभागार में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संजीव त्यागी ने की।
विज्ञापन

बैठक में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों से आए पीस कमेटी सदस्यों से थानों में आयोजित बैठकों के फीडबैक लिए गए। डीआईजी ने अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल प्रशासन को सूचित करें। सदस्यों ने आश्वस्त किया कि जिले में सौहार्दपूर्ण माहौल है और सभी लोग मिलजुलकर त्योहार मनाएंगे।
डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने उपजिलाधिकारियों और क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिए कि होली और ईद शांति और सौहार्द के साथ मनाए जाने के लिए सभी तैयारियां पूरी रखें। नगर पालिका, नगर पंचायत और पंचायत राज विभाग को शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

डीएम ने लोगों से अपील की कि जिसे रंग खेलना पसंद न हो, उसे जबरन रंग न लगाया जाए। हुड़दंग, छेड़छाड़ या धार्मिक भावनाएं आहत करने वाली किसी भी गतिविधि से बचें। डीजे निर्धारित मानक के अनुरूप ही बजाएं और कोई नई परंपरा शुरू न करें। होली के दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी और इसका कड़ाई से पालन कराया जाएगा। त्योहार के दौरान विद्युत आपूर्ति निर्बाध रखने के भी निर्देश दिए गए।
डीआईजी ने क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया कि होली जुलूसों और होलिका दहन स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए। संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी जाएगी ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिन थाना क्षेत्रों में जुलूस निकलते हैं, वहां विशेष सतर्कता बरती जाएगी और अतिरिक्त पुलिस बल लगाया जाएगा।
बैठक में एसपी अभिषेक महाजन, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) गौरव श्रीवास्तव व अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रजत कुमार चौरसिया, सभी उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर निकाय, विद्युत विभाग के अधिकारी, समस्त थानाध्यक्ष व पीस कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें