फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भू-माफिया के कब्जे वाली भूमि से प्रशासन ने कटवाई फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
भू-माफिया के कब्जे वाली भूमि से प्रशासन ने कटवाई फसल
विज्ञापन

बरहज। सरयू नदी पार परसियां-विशुनपुर देवार में भू-माफिया के कब्जे वाली करीब 30 एकड़ भूमि पर खड़ी गेहूं की फसल की प्रशासन ने कंबाइंड मशीन से मड़ाई कराई। गेहूं को क्रय केंद्र पर भेज दिया। फसल कटाई के दौरान प्रशासन को कब्जेदारों के विरोध का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार को राजस्वकर्मी पुलिस फोर्स के साथ सरयू नदी पार परसियां-विशुनपुर देवार पहुंचे। भू-माफिया के कब्जे वाली सरकारी भूमि पर दो कंबाइंड मशीन लगाकर फसल की कटाई कराई। गेहूं की कटाई होती देख आसपास के लोग भी जमा हो गए। कुछ लोगों ने विरोध किया तो पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर कर दिया। घंटों जद्दोजहद के बाद करीब 30 एकड़ भूमि से गेहूं की कटाई संभव हो सकी। मौके पर एसडीएम संजीव कुमार यादव, इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह, नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह, भलुअनी एसआई सहेंद्र यादव, मईल उमाशंकर सिंह, कानूनगो दिनेश मिश्र, दिग्विजय मिश्र, रामप्रताप, शमीम आदि मौजूद रहे। एसडीएम संजीव कुमार सिंह ने बताया कि हो रही पैमाइश में चिह्नित भूमि से फसल की कटाई कराई गई है। जो अभी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें