फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीएम के निरीक्षण में दो क्रय केंद्र पर मिली खामियां

विज्ञापन
विज्ञापन
दो क्रय केंद्रों पर मिलीं खामियां, एडीएम ने केंद्र प्रभारियों से मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन

देवरिया। एडीएम वित्त एवं राजस्व उमेश कुमार मंगला ने शुक्रवार को जिले के आधा दर्जन क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। दो क्रय केंद्रों पर लापरवाही सामने आने पर केंद्र प्रभारी को फटकार लगाई। एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे से उन्होंने क्रमश: सदर, रामपुर कारखाना व देसही देवरिया स्थित खाद्य विभाग के क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। भारतीय खाद्य निगम के रघवापुर केंद्र पर भी गए। सभी से धान क्रय में तेजी लाने का निर्देश दिया। कहा कि अनाज लेकर आए किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। दोपहर बाद वह पीसीएफ के शहवाजपुर और डिघवा पौटवा स्थित क्रय केंद्र पर पहुंचे। यहां लक्ष्य के सापेक्ष धान क्रय की गति बेहत कम मिली। रजिस्टर भी मेंटेन नहीं था। बातचीत में किसानों ने क्रय केंद्र प्रभारी व कर्मचारियों पर कई गंभीर आरोप लगाए। एडीएम वित्त एवं राजस्व ने दोनों केंद्र प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। इस दौरान जिला खाद्य विपणन अधिकारी जितेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें