देवरिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने मंगलवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। सचिव ने बंदियों से मुलाकात कर उनके मामलों में विधि अनुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने ऐसे विचाराधीन बंदियों जिनके विरूद्ध अधिकतम सात साल के दंडादेश संबंधित अपराधिक विचारण लंबित हैं और वे कारागार में निरूद्ध हैं, उनसे संबंधित मामलों पर भी विचार-विमर्श किया।
बंदियों की समस्याएं भी सुनी। इसमें निशुल्क अधिवक्ता और जमानतदार उपलब्ध कराने, नियमित रूप से बंदियों के लिए दवा उपलब्ध कराने, महिला कैदियों के साथ रह रहे बच्चों के लिए दूध की व्यवस्था कराने करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला कारागार अधीक्षक प्रेम सागर शुक्ला, डिप्टी जेलर आदि मौजूद रहे। संवाद