फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: परिषदीय विद्यालयों में सफाई न बैठने के पर्याप्त इंतजाम

Sat, 29 Nov 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। परिषदीय विद्यालयों में सफाई से लेकर बैठने तक के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। वहीं एसआईआर में शिक्षकों की ड्यूटी के चलते पठन-पाठन की व्यवस्था पर प्रभावित हो रही है। बचे शिक्षक विद्यालयों में बच्चों को पढ़ाने में परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

गौरीबाजार बीआरसी से एक किलोमीटर दूर प्राथमिक विद्यालय नगरौली में प्रधानाचार्य, शिक्षक व शिक्षामित्र उपस्थित रहे। कुल 52 स्कूली बच्चों में 21 उपस्थित थे। विद्यालय परिसर, शौचालय, वाश बेसिन से लेकर हर जगह साफ-सफाई की कमी मिली। रसोईया की अनुपस्थिति में रसोईघर बंद पड़ा रहा। विद्यालय भवन की हालत ठीक नहीं है। फर्श पर टाइल्स लगा हुआ है। यहां फर्नीचर होने के बावजूद बच्चे जमीन पर बैठकर पढ़ रहे थे।
रसोईया की अनुपस्थिति के कारण बच्चों को मध्याह्न भोजन नहीं मिला। ब्लॉक संसाधन केंद्र गौरी बाजार स्थित संविलियन विद्यालय गौरी बाजार द्वितीय में रंग रोशन एवं साफ-सफाई थी। भोजनालय की हालत ठीक नहीं थी। प्रभारी प्रधानाचार्य, शिक्षक व शिक्षामित्र उपस्थित थे। कुल 132 में से महज 65 बच्चे उपस्थित थे। मीनू के अनुसार बच्चों के लिए खिचड़ी बनाई गई थी। विद्यालय में रंगाई-पुताई नहीं हुई है।
विज्ञापन

बिजली के अतिरिक्त वाईफाई सुविधा उपलब्ध थी। प्राथमिक विद्यालय नगरौली बाजार में प्रधानाध्यापिका सहित सभी शिक्षक उपस्थित थे। 59 स्कूली बच्चों में 28 उपस्थित रहे। विद्यालय परिसर से लेकर शौचालय, रसोईघर में साफ-सफाई का अभाव देखा गया। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं पाई गई। निर्धारित मीनू के अनुसार, बच्चों के लिए तहरी बनी थी।
फर्नीचर की कमी के कारण बच्चे फर्श पर बैठकर पढ़ाई कर रहे थे। करीब तीन किलोमीटर दूर पीएमश्री संविलियन विद्यालय लबकनी में व्यवस्था चाक-चौबंद देखी गई। प्रधानाचार्य के अतिरिक्त सभी शिक्षक अनुपस्थित रहे। विद्यालय के पांच शिक्षक एसआईआर की ड्यूटी में गए थे। 304 छात्र छात्राओं में 232 उपस्थित रहे। मीनू के हिसाब से तहरी बनी थी।
विद्यालय के बच्चे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत प्लास्टिक बहिष्कार पर नुक्कड़ नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे थे। विद्यालय में बिजली, वाईफाई के अतिरिक्त एलबीडी, आईसीसी में 15 कंप्यूटर की सुविधा उपलब्ध है। पूरे विद्यालय की साफ सफाई के साथ टाइल्स लगाई गई थी। स्कूली बच्चे अपना ड्रेस पहने थे। इस संदर्भ में खंड शिक्षा अधिकारी विनयशील मिश्र ने बताया कि विद्यालयों की व्यवस्था में सुधार कर इसे चुस्त-दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें