सलेमपुर। समाजवादी पार्टी के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सुनील यादव की देखरेख में शुक्रवार को सिंचाई विभाग डाक बंगला परिसर में संगठन की मासिक बैठक हुई। इसमें एसआईआर से जुड़े ताजा मामलों और घटनाक्रम पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में नेताओं ने कहा कि हाल के दिनों में प्रशासन की ओर से जारी एसआईआर को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। पार्टी पदाधिकारियों का आरोप है कि एसआईआर का इस्तेमाल राजनीतिक दबाव बनाने और विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए किया जा रहा है।
समाजवादी पार्टी के एसआईआर प्रभारी ओपी यादव ने कहा कि एसआईआर को गंभीरता से लेना होगा। क्योंकि भाजपा इसके सहारे आने वाले विधानसभा चुनाव को प्रभावित करना चाहती है।
बैठक में पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद, पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव, ब्लॉक प्रभारी कमलेश पांडेय, सूरज यादव, प्रज्ञानंद चौधरी, माली प्रसाद निर्मल, हरे राम आर्य, प्रमोद गौतम, प्रभा भारती, प्रमोद यादव, सुनील कुमार, सत्यदेव यादव, पंकज श्रीवास्तव, शिवानंद यादव, चंद्रपाल यादव, आलोक यादव व मिथिलेश यादव मौजूद रहे।