फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: विकास कार्यों में लापरवाही मिलने पर होगी कार्रवाई

Wed, 27 May 2026 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने पीएचसी व बीडीओ कार्यालय बैतालपुर का किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन


देवरिया। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने मंगलवार को बैतालपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) और खंड विकास अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजिका, साफ-सफाई, और कार्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता अथवा लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
डीएम पूर्वाह्न करीब 9:15 बजे पीएचसी बैतालपुर पहुंचे और वहां स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान ओपीडी, प्रसव केंद्र, दवा वितरण कक्ष समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मरीजों का उपचार समुचित एवं सुचारु रूप से सुनिश्चित किया जाए। कहा कि अस्पताल परिसर एवं वार्डों में स्वच्छता बनाए रखना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद करीब 10 बजे डीएम ने खंड विकास अधिकारी कार्यालय बैतालपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय की उपस्थिति पंजिका एवं अभिलेखों का अवलोकन किया। डीएम ने कहा कि शासन की विकास योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता अथवा लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। यदि कहीं भी लापरवाही उजागर होती है तो संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें