सलेमपुर। नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो निवासी रामाधार यादव के बैंक खाते से जालसाजों ने ऑनलाइन डेढ़ लाख रुपये का ठगी कर लिया। मामले की जानकारी होने पर पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग। इस मामले में पुलिस अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।