फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण केंद्रों पर अव्यवस्था देख एसीएमओ ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
टीकाकरण केंद्रों पर अव्यवस्था देख एसीएमओ ने जताई नाराजगी
विज्ञापन

- एसीएमओ ने शहर के तीन केंद्रों का किया निरीक्षण, गैरहाजिर कर्मियों से स्पष्टीकरण तलब
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोविड से बचाव के लिए टीकाकरण किया जा रहा है। सोमवार को एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह ने शहर के तीन केंद्रों का निरीक्षण किया। इन केंद्रों पर अव्यवस्था देख उन्होंने नाराजगी जताई। वहीं कुछ जगह स्वास्थ्य कर्मी के न मिलने पर स्पष्टीकरण तलब किया।
एसीएमओ सोमवार को देवरिया अरबन के नोडल अधिकारी डॉ. आरपी यादव के साथ टीकाकरण केंद्रों का जायजा लेने निकले। वह शहर के रौनियारी टोला मोहल्ला स्थित टीकाकरण केंद्र पर पहुंचे। यहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका मिलीं, जो बैठी थीं। उन्हें घर-घर जाकर दस्तक देने की जानकारी नहीं थी। उन्हें बताया गया और घर-घर भेजा गया। यहां वेरीफायर व एएनएम नहीं थीं। इसके बाद टीम राघव पहुंची, जहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के घर में केंद्र बनाया गया था। यहां तैनात सभी कर्मचारी घर में अंदर थे। एसीएमओ के पहुंचकर पूछताछ करने पर एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बाहर निकलीं। उन्होँने नाराजगी जताई। उन्होंने दायित्वों का ठीक से निर्वहन करने की बात कही। इसके बाद एसीएमओ न्यू पीएचसी सोमनाथ पहुंचे, जहां चिकित्साधिकारी डॉ. धीरज दुबे के कई दिन से नहीं आने की जानकारी दी गई। जबकि फार्मासिस्ट उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर बनाकर अनुपस्थित थे। लैब टेक्नीशियन राकेश मल्ल थे, लेकिन सैंपलिंग नहीं हुई थी, जबकि अन्य एक लैब टेक्नीशियन गायब थे। एसीएमओ ने असंतोष जाहिर किया। साथ ही सभी अनुपस्थित कर्मियों से स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश नोडल अधिकारी को दिया। इस दौरान किसी भी केंद्र पर वेरिफायर नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि तीन टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण किया गया। कुछ स्थानों पर कर्मचारी अनुपस्थित मिले, उन्हें स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है। अन्य कर्मियों को टीकाकरण कार्य गंभीरता से करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें