फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधु की पिटाई का आरोपी भेजा गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
साधु की पिटाई का आरोपी भेजा गया जेल
विज्ञापन

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के मंगराइच गांव में साधु की पिटाई के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने बुधवार को उसका शांति भंग में चालान कर दिया। सलेमपुर एसडीएम ओमप्रकाश बरनवाल ने आरोपी युवक को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। उधर घटना के बाद पुलिस द्वारा आरोपी को पकड़ने में हीलाहवाली से नाराज साधु अनशन पर बैठ गए।
विज्ञापन

खामपार थाना क्षेत्र से खैराट गांव निवासी साधु दरोगा पांडेय बीते तीन दिन पूर्व मंगराइच गांव में भिक्षाटन कर रहे थे। आरोप है कि इसी बीच गांव का अवधेश यादव पुत्र हीरालाल यादव साधु को रोककर अभद्रता करने लगा। साधु ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी युवक साधु का दाढ़ी नोच लिया। इतना ही नहीं, साइकिल भी क्षतिग्रस्त कर दी। साधु ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दिया। हालांकि पुलिस के जाने पर आरोपी भाग निकला। इसके बाद पुलिस शिथिल पड़ गई। आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने पर साधु दरोगा पांडेय अनशन पर बैठ गए। पुलिस के मानमनौव्वल के बाद वह किसी तरह माने। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर दिया। एसओ अनिल कुमार यादव ने बताया कि आरोपी को14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें