रामपुर कारखाना। 13 वर्ष पुराने पैमाइश के पत्थर को उखाड़ कर कुछ लोगों ने फेंक दिया। विरोध करने पर सगे भाइयों की पिटाई कर दी। पुलिस ने पीड़ित किसान की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के बिशुनपुर उर्फ चिरकिहवा निवासी सुनील राय ने थाने में शिकायत पत्र देकर कहा कि उनकी भूमिधरी की आराजी संख्या 211 से 219 तक व 210 ग जो मौजा उपरोक्त में स्थित है, जिसका पत्थर नसब हो चुका है। वह 13 साल से जोत बो रहे हैं। 16 नवंबर को खेत की बुआई के लिए जुताई कर रहे थे।
आरोप है कि इसी दौरान अरमान व मतीउल्लाह पुत्रगण अरफानुलाह व शमशेर पुत्र शराजुद्दीन व एक अज्ञात पैमाइश का पत्थर उखाड़कर फेंक दिए और आराजी में रखा हुआ ईंट फेंक दिया।