फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मजदूरी मांगने पर धमकी देने का आरोप

Fri, 10 Jul 2026 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मदनपुर। देवरिया कस्बा निवासी एक दिव्यांग मजदूर ने मजदूरी मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उसने पुलिस में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

देवरिया के कोआपरेटीव चौराहा निवासी दिव्यांग आशीष कुमार ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि समोगर गांव निवासी एक शख्स टेंट कारोबारी है। उसने 20 दिन तक पांच सौ रुपये प्रतिदिन मजदूरी के हिसाब से काम किया। मजदूरी मांगने पर टेंट कारोबारी जान से मारने की धमकी दे रहे है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें