फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ई-रिक्शा का चार्जर चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 14 Nov 2026 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सदर कोतवाली पुलिस ने ई-रिक्शा का चार्जर चोरी करने के आरोप में शुक्रवार को एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सिंधी मिल कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय करन पटेल के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से चोरी का चार्जर बरामद करने का दावा किया है। पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

पुलिस विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि सिंधी मिल कॉलोनी के वार्ड नंबर नौ निवासी मुन्ना वर्मा ने शुक्रवार को ई-रिक्शा का चार्जर चोरी होने की शिकायत दी थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। इसी दौरान सिंधी मिल कॉलोनी के पास से आरोपी करन पटेल को पकड़ लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें