फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चीनी मिल की ईंट और गेट चुराने का आरोप

Mon, 21 Sep 2026 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। शहर की बंद पड़ी चीनी मिल की करीब 300 मीटर चहारदीवारी जेसीबी से तोड़ने, पेड़ काटने और हजारों ईंट व लोहे का गेट चुराने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने दो नामजद समेत अन्य लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने आइकन शुगर मिल प्राइवेट लिमिटेड के अधिकृत हस्ताक्षरी परमहंस सिंह की तहरीर पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार, 12 सितंबर की शाम करीब 4:30 बजे राजेश मणि, पुरेंद्र तिवारी और उनके साथ आए लोगों ने जेसीबी लगाकर चीनी मिल के पूर्वी गेट की करीब 300 मीटर चहारदीवारी तोड़ दी। हरे पेड़ काट दिए गए। वकरीब 50 हजार ईंट और लोहे का गेट ले गए। गेट पर तैनात चौकीदार ने विरोध किया तो उसे धमकाकर भगा दिया। पुलिस ने आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच दरोगा मनीष सिंह को सौंपी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें