भटनी। पुलिस ने बुधवार को अपहरण, यौन शोषण और पॉक्सो एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर शादी का झांसा देकर किशोरी को भगाने का आरोप है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी।
थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी 22 मई की रात अचानक घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने तलाश की तो पता चला कि वह क्षेत्र के एक युवक से फोन पर बातचीत करती थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने 25 मई को आरोपी सोनू राजभर पर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
बुधवार को उपनिरीक्षक अमित कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने घर रुपये और अन्य सामान लेने आया है। पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। सीओ अंशुमान श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।