फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बंगलूरू में पत्नी को बंधक बनाने का लगाया आरोप

Sat, 07 Nov 2026 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। बकुची गांव में रिश्तेदारी में आई महिला को बेंगलूरू ले जाकर बंधक बनाने का मामला सामने आया है। पति ने रिश्तेदारों पर पत्नी को बंधक बनाने का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस इसे मनगढ़ंत कहानी बता रही है। मईल थाना क्षेत्र के चकरा गोसाई निवासी संजय कुमार ने बताया कि करीब दो माह पहले पत्नी खुखुंदू क्षेत्र के बकुची गांव में रिश्तेदारी में गई थी। वहां से वह लापता हो गई। बकुची के कुछ रिश्तेदार बहला-फुसलाकर उसे बेंगलूरू लेकर चले गए। दो दिन पहले पत्नी ने फोन कर बताया कि उसे बेंगलूरू में बंधक बनाया गया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बीबी राजभर ने बताया कि पति खुद पत्नी से विवाद कर वहां से मारपीट कर भागा है। अपने बचाव के लिए अनावश्यक आरोप लगा रहा है। सीओ ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पता कराते हैं। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें