फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: झांसा देकर जमीन बैनामा कराने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। तहसील क्षेत्र में पारिवारिक भरोसे के दुरुपयोग का एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि खतौनी में नाम चढ़वाने का भरोसा दिलाकर एक विधवा महिला और उसकी तीनों बेटियों से पूरी जमीन का बैनामा करा लिया गया। पीड़िता न्याय की मांग को लेकर अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री दरबार तक गुहार लगा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक तहसील क्षेत्र के सवरेजी गांव के जड़ावती देवी पत्नी स्व. रामप्रवेश यादव ने गांव के ही कुछ लोगों पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार साल 2019 में पति के निधन के बाद उनकी तीनों बेटियों के नाम विधिवत रूप से खतौनी में दर्ज हो गए थे। आरोप है कि इसी परिस्थिति का फायदा उठाते हुए कुछ लोगों ने खतौनी में नाम चढ़वाने और कागजी प्रक्रिया पूरी कराने के नाम पर उन्हें विश्वास में लिया। आठ अप्रैल 2025 को तीनों बेटियों को सलेमपुर स्थित रजिस्ट्री कार्यालय ले जाया गया, जहां कथित तौर पर भ्रामक जानकारी देकर दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करा लिए गए। बाद में पूरी जमीन आरोपी पक्ष की मां के नाम दर्ज करा ली गई। इसकी जानकारी पीड़िता को तब हुई जब आरोपी पक्ष जमीन पर कब्जे की नीयत से सामान रखने पहुंचा। विरोध करने पर पीड़िता को बताया गया कि जमीन का बैनामा हो चुका है। इसके बाद पीड़िता ने उच्चाधिकारियों से लिखित शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है। बृहस्पतिवार को पीड़िता ने अपने तीनों बेटियों के साथ तहसील परिसर पहुंची और एसडीएम दिशा श्रीवास्तव से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई। जिसे गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें