फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अवैध मिट्टी खनन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

Mon, 29 Jun 2026 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरियारपुर। बरियारपुर में बिना अनुमति मिट्टी का खनन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को राजस्व टीम ने रविवार को पकड़ लिया। वाहन को बरियारपुर थाने में खड़ा कराकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

राजस्व निरीक्षक की रिपोर्ट के अनुसार, क्षेत्रीय निरीक्षण के दौरान मौजा बरियारपुर के दलपिठनी टोला के पश्चिम स्थित एक जमीन में अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा था। मौके पर मौजूद ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर थाना बरियारपुर को सुपुर्द कर दिया गया। चालक से खनन संबंधी वैध परमिट और अन्य आवश्यक दस्तावेज मांगे गए, मगर वह कोई भी वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका।
मामले की रिपोर्ट उप जिलाधिकारी सदर को भेजी गई। रिपोर्ट के आधार पर उप जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश उपखनिज परिहार नियमावली के तहत अधिकतम जुर्माना लगाए जाने तथा नियमानुसार विधिक कार्रवाई की संस्तुति करते हुए प्रकरण को प्रभारी अधिकारी खनन एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के पास भेज दिया है। एसओ दीपक सिंह ने बताया की भ्रमण के दौरान अबैध खनन करते टैक्टर-ट्राॅली पकड़ी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें