भटनी। विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर रेलवे कार्य के चलते मंगलवार को बापूधाम एक्सप्रेस समेत छह ट्रेनें निर्धारित समय से चार से पांच घंटे विलंब से स्थानीय स्टेशन पर पहुंची। इससे प्लेटफॉर्म पर ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर, सिवान, बेल्थरा रोड व अन्य रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधा बढ़ाने को कार्य चल रहे हैं। इसके चलते इस रूट की कई ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। मंगलवार को मुजफ्फरपुर-प्रयागराज बापूधाम एक्सप्रेस पांच घंटे, ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, कोलकाता-गोरखपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस तीन घंटे, मुम्बई-भटनी एक्सप्रेस तीन घंटे, समस्तीपुर-श्रीगंगानगर समर एक्सप्रेस सात घंटे, लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस ढाई घंटे देर से स्थानीय स्टेशन पर पहुंची।