फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एटीएम कार्ड बदल जालसाजों ने उड़ाए एक लाख

Thu, 23 Oct 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरी बाजार। रामपुर चौराहे पर स्थित एक बैंक के एटीएम पर पहले से खड़े तीन जालसाज युवकों ने पैसा निकालने गये पुलिस के हवलदार का एटीएम बदलकर एक लाख रुपये उड़ा दिए। पीड़ित पुलिसकर्मी ने स्थानीय थाने में इस आशय की तहरीर दी है।पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


क्षेत्र के ग्राम भटौली बुजुर्ग निवासी रविंद्र मिश्र पुत्र जयगोविंद मिश्र पीएसी में हवलदार के पद पर तैनात हैं। दीपावली पर अवकाश लेकर घर आए थे। दीपावली के पूर्व गौरी बाजार के रामपुर चौराहा स्थित एक एटीएम से दस हजार रुपए निकाले। पहले से वहां खड़े तीन युवकों ने उन्हें यह कहकर रोक लिया कि अभी कैंसिल नहीं हुआ है। एटीएम मशीन एक्टिव है। पुन: उनका कार्ड लेकर एटीएम में डाले और इसी बीच बैंक आफ बड़ौदा के उस एटीम को बदलकर चलते बने। आधे घंटे बाद उनके मोबाइल पर मैसेज आने लगा। पांच बार में पच्चास हजार रुपया निकल गया। अभी वे कुछ समझ पाते कि थोड़ी ही देर में और पच्चास हजार रुपये स्वैप कर खाते से निकाल लिया। इस प्रकार कुल एक लाख रुपए जालसाजों ने उड़ा दिए।
आनन-फानन में वे बैंक की शाखा चौरी-चौरा पहुंचे एवं खाते को बंद कराया। उनका हवलदार ने बताया कि घटना की लिखित सूचना थाने में दी गई।पुलिस ने अब तक केस तक दर्ज नहीं किया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें