फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप

Fri, 19 Sep 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रुद्रपुर। क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने विवाहिता का अश्लील वीडियो बनाकर खुद से शादी करने के लिए ब्लैकमेल कर रहा था। इस बात का महिला के मायके वालों के विरोध करने पर आरोपी युवक ने 16 सितंबर की रात पीड़िता को पीट दिया। पीड़िता की तहरीर पुलिस ने शुक्रवार को पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर फतेहपुर गांव के दीपचंद प्रसाद और दो अज्ञात पर केस दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि अप्रैल माह में उसकी शादी हुई है। शादी के पहले से ही गांव का एक युवक उसे परेशान किया करता था। वह उसे झांसा देकर फोन पर अश्लील बातें कर कुछ फोटो के सहारे अश्लील वीडियो बना लिया।
वह शादी का दबाव बनाने लगा। मना करने पर तेजाब फेंकने की धमकी दी। युवती की शादी के बाद आरोपी युवक वीडियो और आपत्तिजनक फोटो उसके पति को भेजने लगा। दो माह से विवाहिता मायके में रह रही है। इस बात का उसके माता-पिता ने आरोपी युवक से विरोध जताया। इस पर कहासुनी भी हुई। युवक गांव का दबंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप हे कि आरोपी युवक ने दो साथियों के साथ 16 सितंबर की रात महिला पर हमला कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने कहाकि केस दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें