देसही देवरिया। गैस एजेंसियों पर पासबुक जमा करके उपभोक्ता चक्कर काट रहे हैं। लेकिन, गैस नहीं मिल रहा न ही होम डिलीवरी हो रही है। ग्राहक लगातार गैस ब्लैक करने के आरोप लगा रहे हैं।
रसोई गैस की किल्लत से जूझ रहे क्षेत्र के उपभोक्ताओं को सोमवार को भी गैस नहीं मिला। हेतिमपुर, भटनी दादन, पिपरा मदन गोपाल सहित तीनों गैस एजेंसियों पर गैस वाहन नहीं पहुंचा। पासबुक एजेंसियों पर जमाकर ग्राहक गैस के लिए चक्कर काट रहे हैं। लेकिन, गैस नहीं मिल रहा। उधर, लगन शुरू होने को लेकर और परेशानियां बढ़ गई हैं। लोग जिम्मेदारों पर लगातार गैस ब्लैक करने का आरोप लगा रहे हैं। आरोप है कि जिला प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा। संवाद