फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दोस्त की हत्या के आरोपी को अफसोस नहीं, भेजा गया जेल

Fri, 07 Aug 2026 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। रेलवे कॉलोनी में किशोर की चाकू मारकर हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी को बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। मेडिकल परीक्षण के दौरान आरोपी ने पुलिस के समक्ष कहा कि उसे दोस्त की हत्या करने का कोई अफसोस नहीं है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, उत्तरी रेलवे कॉलोनी में मंगलवार की रात नशे की शिकायत भाई से करने पर विवाद में दोस्त ने किशोर पर चाकू से हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल किशोर की देवरिया के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई थी। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दिलकुश प्रसाद पर हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था।
बृहस्पतिवार को सीएचसी मेडिकल परीक्षण के दौरान आरोपी ने बताया कि सागर के नशा करने की शिकायत उसके भाई से करने के बाद वह उसे ढूंढ रहा था। वह आत्मरक्षा के लिए साथ में चाकू लेकर गया था। मंगलवार की रात मुलाकात होने पर वह उलझ गया। अगर मैं उसे नही मारता तो वह मुझे मार देता।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ भाटपाररानी मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। मामले की विवेचना जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें