संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। मनबढ़ युवक रिश्ते की बहन को डरा धमका कर करीब एक साल तक यौन शोषण करता रहा। बेटी के गर्भवती संदेह होने पर मां ने जांच कराया तो पता चला कि पांच माह की गर्भवती है।
इसके बाद पीड़ित ने एसपी विक्रांत वीर से मुलाकात कर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी युवक पॉस्को एक्ट व यौन शोषण का केस दर्ज कर हिरासत में ले लिया।
जबकि उसके मां और पिता पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। उधर पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने किशोरी का बयान दर्ज किया। नगर पंचायत के एक वार्ड की रहने वाली एक महिला ने एसपी से मुलाकात कर शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि जेठ का बेटे उनकी गैर मौजूदगी में घर में घुसकर नाबालिक बेटी के साथ करीब एक साल से यौन शोषण कर रहा था।
जब वह विरोध करती तो जान से मारने की धमकी देता रहा। डर वश बेटी कुछ बोल नहीं रही थी। संदेह होने पर जब बेटी का अल्ट्रासाउंड कराया तो पता चला कि वह पांच माह से गर्भवती है। इस बारे में जब बेटी से पूछा तो उसने आपबीती बताई। आरोप है कि जब इसकी शिकायत करने पीड़िता की मां उसके घर गई तो तो मनबढ़ और उसके माता-पिता ने जान से मारने की धमकी दी।
एसपी विक्रांत वीर ने कोतवाली पुलिस को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद बृहस्पतिवार की देर रात पुलिस ने आरोपी युवक पर केस दर्ज कर आरोपी युवक को हिरासत में ले ललिया।
कोतवाल सुनील कुमार पटेल ने बताया कि पॉक्सो एक्ट और यौन शोषण के मामले में केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उसके मां और पिता पर भी गाली-गलौज समेत जान से मारने के मामले में केस दर्ज किया गया है।य