फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रेलवे ट्रैक पर बाइक दौड़ाकर रील बनाने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 23 Apr 2026 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। नोनापार रेलवे स्टेशन के सामने रेलवे ट्रैक पर बाइक दौड़ाने और रील बनाना एक युवक को महंगा पड़ गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर बुधवार को आरपीएफ और जीआरपी की उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी युवक उसका गांव का रहने वाला है। उसके विरुद्ध आरपीएफ में प्राथमिकी दर्ज कर बाइक को सीज कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, भटनी क्षेत्र के नोनापार रेलवे स्टेशन के सामने रेलवे ट्रैक पर बाइक दौड़ाने और भोजपुरी गाना पर रील बनाने का एक वीडियो बुधवार सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो रात में बनाया गया है। इसमें युवक दोनों पटरियों के बीच बाइक दौड़ा रहा है। उसके दोस्त वीडियो शूट कर रहे हैं। इसकी जानकारी पर रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। निर्देश पर आरपीएफ निरीक्षक डीके राय और जीआरपी एसओ अजय कुमार मौर्य के नेतृत्व में टीम नोनापार रेलवे स्टेशन पहुंच युवक की पहचान में जुट गई।
जांच-पड़ताल में युवक की पहचान विकास गोंड़ निवासी उसका थाना भटनी के रूप में की गई। पहचान के बाद टीम ने बाइक सहित युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरपीएफ निरीक्षक डीके राय ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर बाइक दौड़ाने पर युवक पर कार्रवाई की गई है। जल्द ही आरोपी को वाराणसी स्थित रेलवे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें