फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रुद्रपुर में अल्ट्रासाउंड सेंटर सील, मशीन जब्त

Thu, 23 Apr 2026 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। बुधवार को बस स्टेशन के पास चल रहा अल्ट्रासाउंड सेंटर सील कर दिया गया। डिप्टी सीएमओ और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक ने सेंटर को सील कर मशीन को जब्त कर लिया।
विज्ञापन

बस स्टेशन स्थित बीआरसी के बगल में आर्या अल्ट्रासाउंड सेंटर के नाम से चल रहे फर्जी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर नायब तहसीलदार अनिल तिवारी और डिप्टी सीएमओ डॉ. अश्वनी पांडेय के नेतृत्व में सीएचसी के अधीक्षक डॉ. एसके राव ने छापा मारा। सेंटर संचालक से रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस का कागज मांगने पर नहीं दिया गया।
आर्या अल्ट्रासाउंड सेंटर के नाम से चलने वाले फर्जी अल्ट्रासाउंड सेंटर सील कर मशीन को जब्त कर लिया गया। इस संबंध में अधीक्षक डॉ. एसके राव ने बताया कि बहुत दिनों से क्षेत्र में फर्जी अल्ट्रासाउंड सेंटर और पैथोलॉजी चलाने की शिकायत मिल रही थी। डिप्टी सीएमओ डॉ. अश्वनी पाण्डेय के साथ आर्या अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें