फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: किशोरी के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 13 Apr 2026 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी के अपहरण के मामले में पुलिस ने सोमवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। मामले में किशोरी के पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज किया गया था, तभी से पुलिस आरोपी की तलाश कर थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, भटनी थाना क्षेत्र के एक गांव से चार अप्रैल को एक किशोरी घर से लापता हो गई थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के एक युवक और उसके मां -पिता लर प्रस्थमिकी दर्ज किया था। तभी से पुलिस आरोपी के मोबाइल ट्रेस कर रही थी। सोमवार सुबह उपनिरीक्षक बांके यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अखिलेश यादव कही भागने की फिराक में है। पुलिस ने घांटी बाजार से आरोपी को गिरफ्तार किया। एसओ मृत्युंजय राय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें