खामपार। थाना क्षेत्र के एक चौराहे पर पान के दुकानदार की हत्या की कोशिश के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से चाकू भी बरामद किया गया है।
घटना बृहस्पतिवार की है। शिकायतकर्ता कंचन गुप्ता निवासी परसिया छितनी सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र अंकित गुप्ता पान की दुकान चलाता है। बृहस्पतिवार को आरोपी मंटू यादव दुकान पर सिगरेट पीने आया। पैसे मांगने पर विवाद करने लगा। आरोप है कि पैसे देने से इन्कार करने के बाद उसने जान से मारने की नीयत से अंकित पर चाकू से हमला कर दिया था।