फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जमीन के विवाद में मारपीट, चार पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 02 May 2026 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के रामपुर मौजा गांव में जमीन के विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। गांव निवासी उमेश यादव ने थाने में तहरीर देकर पटीदारों पर मारपीट का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पीड़ित ने तहरीर में कहा है कि न्यायालय द्वारा बंटवारे के बाद वह अपने हिस्से की जमीन पर कटरैन रखकर बांस का खंभा लगा रहे थे। इसी दौरान पटीदार मौके पर पहुंच गए और लात-घूंसे से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके भाई को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष विपिन यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्रभु यादव, अंजली कुमारी, अच्छे यादव और मंजू देवी पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें