फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: किशोरी को घर बुलाकर दुष्कर्म करने का आरोप

Sun, 01 Nov 2026 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को उसी गांव के युवक पर बहला-फुसलाकर अपने घर बुलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़िता ने घर पहुंच कर परिजन से आपबीती बताई। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक पर दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 20 अक्तूबर की सुबह करीब सात बजे 14 वर्षीय बेटी को गांव का ही एक युवक बहला-फुसलाकर अपने घर बुलाया। बेटी जब उसके घर पहुंची तो उसे अपने घर के भीतर ले जाकर दरवाजा बंद कर दिया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

सीओ संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें