फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छात्राओं के साथ छेड़खानी का आरोप

Sat, 22 Aug 2026 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
चनुकी। स्कूल जा रही छात्राओं के साथ रास्ते में कुछ मनबढ़ युवकों ने छेड़खानी की। स्कूल पहुंची छात्राओं ने इसकी जानकारी स्कूल के प्रबंधक को दी। घटना की मौखिक जानकारी प्रबंधक ने पुलिस को दी। पुलिस इस मामले को संज्ञान में लेकर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि एक महिला इंटर काॅलेज की दो छात्रा गांव से स्कूल जा रही थीं। दोनों सजाव-लार मार्ग के बीच में पहुंची थी। इस दौरान कुछ लड़के छेड़खानी करने लगे। दोनों छात्राएं किसी तरह स्कूल पहुंची और घटना की जानकारी प्रबंधक को दी।
मामले को लेकर प्रबंधक ने स्कूल के कुछ छात्रों को घटना स्थल पर भेजा मगर युवक नहीं मिले। घटना की शिकायत तत्काल पुलिस से की गई मगर कार्रवाई नहीं की गई । शनिवार को छात्राओं के परिजनों ने घटना की लिखित शिकायत लार पुलिस की है।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है । प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि आरोपियों की खोजबीन जारी है। किसी कीमत में छात्राओं के साथ इस तह की हरकत नहीं होने दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें