फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दुकानों पर छापा, 120 किलो खाद्य सामग्री नष्ट

Sat, 22 Aug 2026 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
रक्षाबंधन से पहले खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच करती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम।
विज्ञापन
देवरिया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने रक्षाबंधन को देखते हुए जिले में जांच और छापे कार्रवाई तेज कर दी है। इस दाैरान 120 किलो खाद्य सामग्री नष्ट कराए गए। दूण्र और पनीर के दो नमूने लिए गए
विज्ञापन

जायसवाल अमूल स्टोर और पूजा मिल्क प्रोडक्ट्स की जांच में रखरखाव और साफ-सफाई से संबंधित कमियां मिलीं। विभाग की ओर से दोनों प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी करने की कार्रवाई की जा रही है।
पूजा मिल्क प्रोडक्ट्स उसरा से मिलावट के संदेह में दूध का एक और पनीर के दो नमूने लिए गए हैं।
टीम ने नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई करने वाली टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजू पाल, घनश्याम वर्मा, श्रीराम यादव, रामसिंगार यादव और प्रेम चंद शामिल रहे।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय हितेंद्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि रक्षाबंधन को देखते हुएजांच और कार्रवाई जारी रहेगी। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर नजर रखने के लिए विभाग की टीमें लगातार निरीक्षण करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें