फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कपड़े की दुकान में घुसकर मारपीट का आरोप

Thu, 19 Nov 2026 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरियारपुर। धुसवा चौराहे पर कपड़े की दुकान में घुसकर दुकानदार और महिला कर्मचारी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। लाहिलपार खास गांव निवासी दुकानदार किशन जायसवाल ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


किशन के अनुसार, 15 नवंबर को कुछ लोग दुकान पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंची महिला कर्मचारी से भी अभद्रता की। आरोप है कि हमलावरों ने सामान फेंक दिए और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। सीओ सलेमपुर गौरव सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें