बरहज/कपरवार। पटखौली गांव निवासी और ठेला दुकानदार राजकुमार प्रजापति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दुकानदार पुलिस चौकी के एक सिपाही और उसके शह पर कुछ अन्य लोगों पर मारने-पीटने का आरोप लगा रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल हो रहे वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
दुकानदार का कहना है कि कुछ दिन पहले उसका मोबाइल कहीं खो गया। शिकायत करने कपरवार पुलिस चौकी पर गया। वहां ड्यूटी पर मौजूद एक सिपाही मारने-पीटने लगे। वहीं पुलिस चौकी प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।