फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ईंट-भट्ठे के मुंशी को मारपीट कर घायल करने का आरोप

Wed, 16 Sep 2026 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरियारपुर। थाना क्षेत्र के चौहान टोला निवासी ईंट-भट्ठे के मुंशी राम प्रताप चौहान ने मंगलवार की रात कुछ लोगों पर मारपीट कर घायल करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पीड़ित ने बरियारपुर थाने में तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। राम प्रताप चौहान के अनुसार, मंगलवार की रात वह अपने बच्चे की दवा लेने राम भरोसा चौराहे की ओर जा रहे थे।
इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे और उनके साथ ही भट्ठा मालिक को गाली देने लगे। उन्होंने गाली देने का विरोध किया तो आरोपियों ने लात-घूंसों से उनकी पिटाई कर दी। मारपीट में वह घायल हो गए। आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें