ताजिया देखकर लौट रही महिला की हादसे में मौत
नवलपुर पेट्रोल पंप के समीप हुई दुर्घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। नगर के पिपरा नाजिर वार्ड से ताजिया देखकर लौट रही मौत महिला की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत पर ही मौत गई। हादसा शनिवार रात सलेमपुर लार मार्ग पर नवलपुर पेंट्रोल पंप के समीप हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लार थाना के बरडीहा परशुराम के चौरिया टोला निवासी रामाश्रय यादव की पत्नी सावित्री देवी (55) नगर के पिपरा नाजिर वार्ड में प्रदीप यादव के घर रखी गई ताजिया को देखने आई थी। यहां से शनिवार रात घर जाते समय नवलपुर पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। जिससे सावित्री देवी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर से परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। पति रामाश्रय यादव एक पान की दुकान से घर का खर्च चलाते हैं। एक बेटा दीनानाथ दुबई में रहकर नौकरी करता है। चार बेटियों में सभी की शादी हो चुकी है। कोतवाल गिरिजेश तिवारी ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।